शैली आनंद टॉकीज़ पर कुछ यादें, कुछ कविता, कुछ गीत में 4 को उषा टिमोथी

hastakshep
03 Feb 2021
शैली आनंद टॉकीज़ पर कुछ यादें, कुछ कविता, कुछ गीत में 4 को उषा टिमोथी

Usha Timothy: Some memories, some poems, some songs on Shelly Anand Talkies

नई दिल्ली, 3 फरवरी। लेखिका और कवयित्री शैली आनंद के फेसबुक पेज Shelly anand talkies पर आगामी 4 फरवरी 2021 को “कुछ यादें, कुछ कविता, कुछ गीत” कार्यक्रम में देश की सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका उषा टिमोथी (Usha Timothy) अपनी प्रस्तुति देंगी।

यह जानकारी देते हुए शैली आनंद ने बताया कि कार्यक्रम में मुकेश चंद्र श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि होंगे।

https://www.facebook.com/writershellyanand पेज पर होने वाले इस कार्यक्रम को लाइव देखा जा सकेगा।

1948 में जन्मी उषा टिमोथी एक दिग्गज बॉलीवुड पार्श्व गायिका हैं। "सिंगर विद ए डिफरेंस" के रूप में संदर्भित उन्होंने फिल्म हिमालय की गोद में से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने कई भारतीय भाषाओं जैसे हिंदी, मलयालम, पंजाबी, भोजपुरी और मराठी आदि में 5,000 गाने गाए हैं।



अगला आर्टिकल