वैक्सीन की कमी : राहुल गांधी का ट्वीट- ध्यान भटकाओ, झूठ फैलाओ, शोर मचाकर तथ्य छुपाओ

hastakshep
19 May 2021
वैक्सीन की कमी : राहुल गांधी का ट्वीट- ध्यान भटकाओ, झूठ फैलाओ, शोर मचाकर तथ्य छुपाओ

नई दिल्ली 19 मई 2021. देश में एक ही दिन में कोरोना से हुई सबसे अधिक मृत्यु दर्ज किए जाने के कुछ ही घंटे बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह कहते हुए सरकार की आलोचना की है कि वैक्सीन कम होती जा रही हैं और कोरोना से मौतें बढ़ती जा रही हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार की नीति ध्यान भटकाने और झूठ फैलाने वाली हैं।

राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीट में कहा,

"वैक्सीन कम होती जा रही हैं और कोविड मृत्यु बढ़ती जा रही हैं। केंद्र सरकार की नीति - ध्यान भटकाओ, झूठ फैलाओ और शोर मचाकर तथ्य छुपाओ है।"

कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट्स भी उन्होंने साझा किए हैं, जिसमें कोविड वैक्सीन में गिरावट और कोविड के चलते हो रही मौतों में वृद्धि साफ दिखाई पड़ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार

बुधवार को कोरोना के चलते देश में सबसे अधिक 4,529 मौतें हुईं और साथ ही 2.67 लाख नए मामले भी सामने आए।

विपक्षी दलों ने कोविड वैक्सीन का निर्यात अन्य देशों में किए जाने के चलते सरकार को पहले ही घेर चुकी है।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1394881546847465472

अगला आर्टिकल