Advertisment

मौसम का हाल : ठंड और घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

author-image
hastakshep
09 Jan 2023
मौसम का हाल : ठंड और घने कोहरे से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित

weather condition

Advertisment

आज का मौसम का हाल

Advertisment

नई दिल्ली, 9 जनवरी 2023. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज लगातार पांचवें दिन भी शीतलहर की स्थिति देखी गई और सुबह देर तक घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी महज 25 मीटर दर्ज की गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित रहा।

Advertisment

प्राप्त जानकारी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में, सुबह न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड, आयानगर और रिज में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6 डिग्री, 3.2 डिग्री और 3.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisment

खबर है कि घने कोहरे के कारण लगभग 29 ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से चल रही हैं और करीब 15 उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Advertisment
https://twitter.com/NWRailways/status/1612393694451372035

Advertisment

एक ट्वीट में भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने कहा, 09.01.2023 को 05.30 घंटे आईएसटी पर पंजाब: भटिंडा-0, अमृतसर-25, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली: चंडीगढ़-0, अंबाला-25, हिसार-50, दिल्ली (सफदरजंग) -25 , दिल्ली (पालम) -50; उत्तर प्रदेश: आगरा -0, लखनऊ (अमौसी) -0, वाराणसी (बाबतपुर) -25, बरेली -50 विजिबिलिटी (मीटर में) दर्ज की गई।

Advertisment

एक अन्य ट्वीट में आईएमडी ने कहा, सैटेलाइट इमेजरी और उपलब्ध विजिबिलिटी डेटा के अनुसार, कोहरे की परत पंजाब और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है।

https://twitter.com/Indiametdept/status/1612365243795263489

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता 395 पर 'बहुत खराब श्रेणी' में दर्ज की गई।

पूसा और दिल्ली विश्वविद्यालय में एक्यूआई 404 और 415 गंभीर श्रेणी में पहुंच गया, जबकि लोधी रोड में 377, धीरपुर में 391 और आयानगर में 379, सभी 'बहुत खराब श्रेणी' में दर्ज किए गए।

एक्यूआई शून्य और 50 के बीच 'अच्छा' माना जाता है, 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

Weather condition: cold and dense fog affected road, rail and air traffic

Advertisment
Advertisment
Subscribe