World River Day: Gehlot’s Appeal Let us all take a pledge to keep our rivers clean
नई दिल्ली, 27 सितंबर 2020. आज विश्व नदी दिवस (World Rivers Day) के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने देशवासियों से देश की जीवनरेखा अपनी नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने और उनकी सार-संभाल करने का आह्वान किया है।
क्यों मनाया जाता है विश्व नदी दिवस | Why World Rivers Day is celebrated
बता दें कि विश्व नदी दिवस प्रति वर्ष सितंबर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है। विश्व नदी दिवस विश्व के जलमार्गों का उत्सव है। 2005 से चल रहा है, विश्व नदी दिवस नदियों के कई महत्व को उजागर करता है और सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है और दुनिया भर में नदियों के बेहतर संचालन की उम्मीद करता है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने जल संसाधनों विशेष तौर पर नदियों के संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए वर्ष 2005 में ‘जीवन के जल दशक’ (Water for Life Decade) की शुरूआत की थी। तब से यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जा रहा। पूरी दुनिया में हर देश में नदियाँ खतरों की एक श्रृंखला का सामना कर रही हैं, और केवल हमारी सक्रिय भागीदारी ही आने वाले वर्षों में नदियों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करेगी।
विश्व नदी दिवस पर अशोक गहलोत का संदेश | Ashok Gehlot’s message on World River Day
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सत्यापित फेसबुक पेज (Verified Facebook page of Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) पर लिखा –
“विश्व नदी दिवस के अवसर पर हम सभी हमारी नदियों को साफ़ और स्वच्छ रखने का प्रण लें।
प्रकृति ने हमारे देश को गंगा और यमुना जैसी पवित्र और महत्वपूर्ण नदियां दी हैं। यदि हम वास्तव में उनका सम्मान करते हैं तो उनकी देखरेख करें और कभी उन्हें गन्दा नहीं करना चाहिए।
हमारी संस्कृति हमें नदियों सहित प्रकृति की पूजा करना सिखाती है। आइये हम देश की जीवनरेखा अपनी नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाएं और उनकी सार-संभाल करें।
#WorldRiversDay”
Corona virus In India
Latest
Videos
अंतरिक्ष विज्ञान
आज़मगढ़
आपकी नज़र
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
कानून
कृषि
खेल
गैजेट्स
ग्लोबल वार्मिंग
चौथा खंभा
जलवायु परिवर्तन
जलवायु विज्ञान
झारखंड समाचार
तकनीक व विज्ञान
दुनिया
देश
धर्म-समाज-त्योहार
पटना समाचार
पर्यटन
पर्यावरण
प्रकृति
बिहार समाचार
भोपाल समाचार
मध्य प्रदेश समाचार
मनोरंजन
मुंबई समाचार
युवा और रोजगार
यूपी समाचार
राजनीति
राज्यों से
लखनऊ समाचार
लाइफ़ स्टाइल
वैज्ञानिक अनुसंधान
व्यापार व अर्थशास्त्र
शब्द
संसद सत्र
समाचार
सामान्य ज्ञान/ जानकारी
साहित्यिक कलरव
स्तंभ
स्वास्थ्य
हस्तक्षेप
हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें. ट्विटर पर फॉलो करें. वाट्सएप पर संदेश पाएं. हस्तक्षेप की आर्थिक मदद करें