Hastakshep.com-यूपी समाचार-News headlines in Hindi for school assembly-ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी-आज की बड़ी खबरें,

News point in Hindi की ताज़ा ख़बरब्रेकिंग न्यूज़ In Hindi.10 Points News In Hindi, 10 Points की ताज़ा ख़बरब्रेकिंग न्यूज़.

Din bhar ki khabar | news of the day, Hindi news india | Rahul Bharat jodo nyay yatra News | News Bulletin 21 February 2024

21 फरवरी 2024 की अब तक की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में हुआ सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन

लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की घोषणा आज हो गई। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि, बाकी बची 63 सीटों पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी।

क्या हेमंत सोरेन विधानसभा के बजट सत्र में भाग ले पाएंगे?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 23 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाग ले पाएंगे या नहीं, इस पर पीएमएलए कोर्ट का फैसला कल गुरुवार को आएगा। कोर्ट ने आज सोरेन की अर्जी पर सुनवाई और दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का इस्तीफा

बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा के बाद कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं हैं कमल हसन

अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने कमल हसन ने कहा कि वो और उनकी पार्टी ने अभी तक इंडिया गठबंधन का दामन नहीं थामा है। कमल हसन अपनी पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) की सातवीं वर्षगांठ पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने कमल हसन ने कहा कि वो किसी भी ऐसे मोर्चे में शामिल नहीं होंगे, जो स्थानीय सामंती राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त हो। वो एक ऐसे राजनीतिक समूह का हिस्सा बनना चाहते हैं, जिसके लिए राष्ट्र प्रथम हो।

विरोध प्रदर्शन के दौरान किसान की मौत, हरियाणा पुलिस ने 'अफवाह' बताया

पंजाब में शंभू और खनौरी सीमा पर आज दोपहर में हरियाणा पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े जाने से एक प्रदर्शनकारी किसान की सिर में चोट लगने के कारण मौत हो गई और कई घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसान जुगराज सिंह की खनौरी सीमा पर मौत हो गई। हालांकि, हरियाणा पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बुधवार को किसी भी किसान की मौत नहीं हुई। “यह सिर्फ एक अफवाह है। दाता सिंह-खनौरी सीमा पर दो पुलिसकर्मियों और एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की जानकारी है, जिनका इलाज चल रहा है।''

केंद्र किसानों के साथ सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार: अर्जुन मुंडा

हरियाणा की सीमाओं पर राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने के लिए तैयार किसानों की भारी भीड़ के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि केंद्र सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।

बेगूसराय : माँसाहार का प्रचार करते नजर आए गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वह मीट की दुकान का खुद प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही लोगों को झटका मीट के लिए प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राष्ट्रपति पद की रेस से नहीं हट रही हैं निक्की हेली

अमेरिका की पूर्व राजदूत तथा दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली ने कहा है कि राष्ट्रपति पद की दौड़ से नहीं हट रही हैं।

भारत और ग्रीस 2030 तक आपसी व्‍यापार दोगुना करने पर सहमत

भारत और ग्रीस 2030 तक आपसी व्‍यापार दोगुना करने पर सहमत हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्‍सोताकिस के साथ द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता की। बैठक के दौरान विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने अंतरिक्ष, फार्मा, नौवहन, संचार, रक्षा, कृषि, समुद्री और हवाई सम्‍पर्क सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढाने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।

बाबर ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज 10,000 रन किए पूरे

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस समय पाकिस्तान सुपर लीग में खेल रहे हैं। उन्होंने इस लीग के दौरान टी20 क्रिकेट में इतिहास रचा और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम भी किया है। बाबर आजम आज वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़कर टी20 फॉर्मेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने 271 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। जबकि, क्रिस गेल को यह उपलब्धि हासिल करने में 285 पारियां लगीं। भारत के विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 299 पारियां खेली।

News headlines in Hindi for school assembly | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | आज की बड़ी खबरें

Loading...

हस्तक्षेप को सपोर्ट करें

हस्तक्षेप आप जैसे सुधी पाठकों को सहयोग से संचालित होता है। हस्तक्षेप का रोज का डोज के साथ, हमारा उद्देश्य न केवल आपको दिन भर की सुर्खियों से अवगत कराना है, बल्कि ग्राउंड रिपोर्ट और डॉक्यूमेंट्री से लेकर विचार और विश्लेषण तक - हमारी कवरेज को क्यूरेट करना है। देश और दुनिया की खबरों के लिए हस्तक्षेप का डेली न्यूजलेटर पढ़ें। अगर आपको हमारा काम पसंद है, तो मेंबर बनकर हमें सपोर्ट करें.

Post Loading...

Post Loading...

Post Loading...